
Ghosi News-शासन के निर्देश पर गुरुवार को दोहरीघाट कस्बा स्थित रामघाट पर सरयू नदी में बाढ़ से बचाव और राहत कार्यों का सजीव मॉकड्रिल किया गया। घोसी एसडीएम अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता और 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ के कमांडर बद्रे आलम के नेतृत्व में पीएसी की टीम ने यह पूर्वाभ्यास किया।
मॉकड्रिल के दौरान पीएसी जवानों ने बाढ़ में डूबते लोगों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार देने और अस्पताल पहुंचाने का सजीव प्रदर्शन किया।
प्रशासन की अहम सलाह
बाढ़ के समय निकलने के लिए खाली बोतल और केले के थंब (तने) जैसे घरेलू सामानों का प्रयोग करें।
सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर शरण लें, पीने का पानी बचाकर रखें और बिजली के खंभों व तारों से दूर रहें।
आपात स्थिति या सांप काटने पर तत्काल प्रशासनिक व चिकित्सीय सहायता लें।
इस अवसर पर तहसीलदार डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, सीओ जितेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी और स्वास्थ्य विभाग की टीम सहित कई अधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।



