Ghosi News-सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी को लेकर सपाइयों ने घोसी कोतवाली में दी तहरीर, कार्रवाई की मांग

Ghosi News – SP workers submit a formal complaint at the Ghosi Kotwali regarding an offensive social media comment and demand action.

Ghosi News-सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी से आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने घोसी कोतवाली का घेराव किया। पूर्व प्रमुख डॉ. सुजीत सिंह के नेतृत्व में सपा नेताओं ने कोतवाल रवींद्र नाथ राय को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
कोतवाल को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि रूमा सिंह, भरत कुमार पटेल, सुरेश, बीएस चौहान, शिवम कुमार दीक्षित और पवन तिवारी नामक व्हाट्सएप व सोशल मीडिया आईडी से राष्ट्रीय अध्यक्ष की पुत्री और उनके परिवार की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से बेहद गंदी और अभद्र टिप्पणियां की गई हैं। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता में भारी रोष है।

सपा नेताओं ने मांग की है कि इन सभी संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए और उक्त सोशल मीडिया अकाउंट्स को बंद कराया जाए। इस दौरान राजेंद्र नाथ पांडेय, लालचंद्र यादव, मौलाना शम्स तबरेज, खुर्शीद खान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read Also-Ghosi News-दोहरीघाट में बाढ़ से बचाव के लिए प्रशासन का मॉकड्रिल, लोगों को किया जागरूक

Show More

Related Articles

Back to top button