Entertainment News: पति धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी

Entertainment News: Hema Malini gets emotional while remembering her husband Dharmendra

Entertainment News:दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को दुनिया से विदा हुए एक साल बीत गया है, लेकिन उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी के लिए इस नुकसान को स्वीकार करना आज भी आसान नहीं है। धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर हेमा ने उन्हें भावुक अंदाज में याद किया।

हेमामालिनी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर धर्मेंद्र के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा करते हुए एक भावनात्मक संदेश लिखा। हेमा ने बताया कि एक साल गुजरने के बाद भी उनके जाने का दुख पहले जैसा ही है और उनकी कमी हर पल महसूस होती है।

हेमा ने अपने संदेश में धर्मेंद्र को सिर्फ पति ही नहीं, बल्कि अपना दोस्त, मार्गदर्शक और ताकत का आधार बताया। उन्होंने लिखा कि धर्मेंद्र उनके लिए सब कुछ थे और उनके बिना जिंदगी बेहद खाली लगती है। उन्होंने अभिनेता के व्यक्तित्व और उनके सहज स्वभाव को याद करते हुए कहा कि सफलता के शिखर पर पहुंचने के बावजूद धर्मेंद्र हमेशा जमीन से जुड़े रहे और अपनी जड़ों को कभी नहीं भूले। हेमा ने भगवद्गीता का उल्लेख करते हुए आत्मा की अमरता और पुनर्जन्म में विश्वास भी जताया, लेकिन कहा कि इस जीवन में वह उनकी स्नेहपूर्ण मौजूदगी को बहुत याद करती हैं।

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को याद करने वाले लाखों प्रशंसकों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोगों के संदेशों और प्यार से उन्हें यह महसूस हुआ कि धर्मेंद्र आज भी उनके दिलों में जीवित हैं। हेमा ने प्रशंसकों को उनके निरंतर समर्थन और स्नेह के लिए धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को हुआ था। उनके जाने से हिंदी सिनेमा ने एक ऐसे कलाकार को खो दिया, जिसने अपने लंबे फिल्मी सफर में दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी।

Read Also-BJP: भादर ब्लॉक प्रमुख प्रवीण सिंह ने भाजपा से दिया इस्तीफा, 500 कार्यकर्ताओं के साथ बसपा में जाने का दावा

Show More

Related Articles

Back to top button