House Collapse: दिल्ली के विवेक विहार में ढाई मंजिला मकान ढहा, मलबे में दबे छह लोग; बच्चे की हालत गंभीर

House Collapse: सुबह करीब 10:13 बजे दमकल विभाग को मिली सूचना, स्थानीय लोगों और बचाव दल ने मलबे से सभी छह लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

House Collapse: राजधानी दिल्ली के विवेक विहार फेज-2 इलाके में मंगलवार सुबह एक मकान ढहने से बड़ा हादसा हो गया। करीब ढाई मंजिला मकान का ऊपरी हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे के समय मकान में मौजूद छह लोग मलबे में दब गए थे। स्थानीय लोगों, दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाकर सभी को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। घायलों में एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दमकल विभाग को सुबह करीब 10 बजकर 13 मिनट पर मकान ढहने की सूचना मिली। इसके बाद दो दमकल गाड़ियों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। पुलिस और अन्य राहत-बचाव टीमें भी मौके पर पहुंचीं। हादसे के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए और मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुट गए।

संकरी गली के कारण राहत कार्य में आई परेशानी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा विवेक विहार फेज-2 की एक संकरी गली में हुआ। गली में जगह कम होने के कारण राहत और बचाव दल को घटनास्थल तक पहुंचने में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकलकर्मियों के साथ मिलकर मलबा हटाने और उसमें फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की।

बताया जा रहा है कि मलबे से निकाले गए सभी छह लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक बच्चे की स्थिति गंभीर बताई गई है। अन्य लोगों की स्थिति को लेकर विस्तृत चिकित्सकीय जानकारी सामने आना बाकी है।

तेज आवाज के बाद ढह गया मकान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे अचानक तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले तो देखा कि इलाके का एक मकान ढह चुका था। घटनास्थल पर धूल का गुबार फैल गया और लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। बचाव दल के पहुंचने से पहले ही आसपास के लोगों ने मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया था।

हादसे की वजह का पता लगाने में जुटी पुलिस

हादसे में ढहे मकान को करीब ढाई मंजिला बताया जा रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मकान किस वजह से ढहा। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मकान की स्थिति, निर्माण और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल के बाद ही इसके कारणों का पता चल स

written by Siddhi Srivastava

Show More

Related Articles

Back to top button