प्रयागराज जंक्शन से गायब हुआ किमती सामानों से भरा बैग बरामद, जीआरपी पुलिस ने महिला को लौटाया

Bag full of valuable items that went missing from Prayagraj Junction recovered; GRP returns it to the woman

प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन से गायब हुए कीमती सामान से भरे ट्रॉली बैग को जीआरपी पुलिस ने सकुशल बरामद कर महिला यात्री को सौंप दिया। बैग में सोने के आभूषण, कपड़े समेत अन्य कीमती सामान रखा हुआ था। अपना सामान वापस मिलने पर महिला यात्री ने जीआरपी पुलिस की कार्यशैली की सराहना की। जीआरपी पुलिस ने बताया कि झूंसी स्थित आवास विकास कॉलोनी निवासी कृतिका सिंह का ट्रॉली बैग प्रयागराज जंक्शन से कहीं गुम हो गया था। इसकी जानकारी मिलने पर जीआरपी प्रयागराज की क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) ने तत्परता दिखाते हुए बैग की तलाश शुरू की। टीम के प्रयासों से बैग बरामद कर लिया गया। इसके बाद सभी सामान का मिलान कर बैग महिला यात्री कृतिका सिंह को सुपुर्द कर दिया गया। यह कार्रवाई शनिवार को रेलवे स्टेशनों, सर्कुलेटिंग एरिया और ट्रेनों में चोरी व छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। क्षेत्राधिकारी रेलवे अरुण कुमार पाठक के निकट पर्यवेक्षण और जीआरपी थाना प्रभारी अकलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता हासिल की। इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका उपनिरीक्षक फुलीन्दर यादव, हेड कांस्टेबल संतोष यादव, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार विश्वकर्मा और कांस्टेबल मनोज कुमार यादव शामिल रहे।

रिपोर्ट: आकाश त्रिपाठी

Show More

Related Articles

Back to top button