UP Politics: प्रतापगढ़ में धूमधाम से मनाया गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने काटा केक

भाजपा कार्यालय में केक काटकर मनाया गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन, आशीष श्रीवास्तव समेत कई नेता रहे मौजूद

UP Politics: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन शनिवार को प्रतापगढ़ जिले में उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री की तस्वीर के सामने केक काटा गया तथा उनके समर्थन में नारे लगाए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा ट्रेजरी चौराहे स्थित हनुमान मंदिर में विशेष भंडारे का आयोजन भी किया गया, जहां श्रद्धालुओं और आम लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।

UP Politics: ‘हम नल लगवा रहे हैं, कोई टोटी चुरा ले जा रहा है…’ CM योगी के इस बयान पर छूट पड़े ठहाके, VIDEO वायरल

इस अवसर पर सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, राजेश सिंह, राघवेंद्र शुक्ला सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के विकास कार्यों की सराहना करते हुए उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Written By: Ekta Verma

Show More

Related Articles

Back to top button