Bollywood News: दिखावे से दूर परिवार के साथ दिवाली मनाते हैं पंकज त्रिपाठी

Bollywood News: Pankaj Tripathi celebrates Diwali with his family, away from the glitz and show.

Bollywood News:बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के लिए दीपावली का त्योहार दिखावे या भव्य आयोजन का नहीं, बल्कि परिवार के साथ सुकून के पल बिताने का अवसर है। वह हर साल की तरह इस बार भी पत्नी और बच्चों के साथ बेहद सादगी से दीपावली मनाने की तैयारी में हैं।

अभिनेता त्रिपाठी ने बताया कि उनके घर में इस दिन मिट्टी के दीये जलाए जाते हैं, घर का खाना बनता है और पूरे विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। उनके मुताबिक, घर में करीब 10 दीये जलाकर परिवार के साथ त्योहार मनाने की परंपरा है। उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी की कृपा सभी पर बनी रहे और हर परिवार सुखी एवं संपन्न रहे।

वहीं, अभिनेत्री अदिति राव हैदरी भी इस साल दीपावली को लेकर उत्साहित हैं। वह पति और अभिनेता सिद्धार्थ के साथ त्योहार मनाएंगी। अदिति ने बताया कि पिछले साल सिद्धार्थ शूटिंग के सिलसिले में अमेरिका में थे, जिसके कारण दोनों साथ में दीपावली नहीं मना सके थे। इस बार उनके साथ होने से वह काफी खुश हैं। अदिति को उम्मीद है कि फिल्म के प्रचार से समय निकालकर वह घर पहुंचेंगी और पति के साथ त्योहार का आनंद लेंगी।

गौरतलब है कि पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी पहली बार फिल्म ‘पारिवारिक मनोरंजन’ में साथ नजर आएंगे। वरुण वी. शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी लखनऊ के रंजन दुबे के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी में एक महिला हाउस हेल्प के आने के बाद कई दिलचस्प मोड़ आते हैं। फिल्म 13 नवंबर को सोनी लिव पर रिलीज होगी।

Read Also-UP News: 68,500 शिक्षक भर्ती: धनतेरस पर भी अभ्यर्थियों का धरना जारी, आंदोलन 67वें दिन पहुंचा

Show More

Related Articles

Back to top button