Entertainment News: लखनऊ में सनी देओल-प्रीति जिंटा के इवेंट में हादसा, भीड़ के बीच गिरा युवक

सनी देओल और प्रीति जिंटा फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे थे। फीनिक्स मॉल में दोनों की झलक पाने के लिए उमड़ी भीड़ के बीच धक्का-मुक्की में एक युवक घायल हो गया।

Entertainment News: सनी देओल और प्रीति जिंटा अपनी आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन में जुटे हैं। इसी सिलसिले में दोनों कलाकार लखनऊ पहुंचे, जहां फीनिक्स मॉल में आयोजित प्रमोशनल इवेंट के दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई। अपने पसंदीदा सितारों की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में फैंस जमा हुए थे।

धक्का-मुक्की के बीच युवक हुआ घायल

फिल्म स्टार्स को देखने के लिए मॉल में भीड़ बढ़ती गई। इसी दौरान धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई और एक युवक नीचे गिर गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।

शुरुआती जानकारी में युवक को गंभीर चोट लगने की बात कही गई, लेकिन बाद में पुलिस ने स्थिति स्पष्ट की।

पुलिस ने बताया- युवक सुरक्षित

लखनऊ पुलिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि फीनिक्स मॉल में फोटोग्राफी के दौरान एक व्यक्ति के पैर में मामूली चोट आई थी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया।

पुलिस के मुताबिक, युवक सुरक्षित है और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है। घटना के बाद मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य रही।

Entertainment News: डिनर पर तेज प्रताप ने काजल के लिए कराया खास इंतजाम, ‘लिट्टी-चोखा’ पर बोलीं- बहुत पसंद है

सीएम योगी से मिले सनी देओल और प्रीति जिंटा

लखनऊ दौरे के दौरान सनी देओल और प्रीति जिंटा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की। दोनों ने 7 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर सीएम योगी से मुलाकात की।

सनी देओल ने मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हुई बातचीत को सुखद और आत्मीय बताया।

फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी लंबे समय बाद पर्दे पर नजर आने वाली है, जिसे लेकर उनके फैंस में काफी उत्साह है।

Show More

Related Articles

Back to top button