Amethi News: जेबी पब्लिक इंटर कालेज बाजार शुकुल में आयोजित हुआ दीपोत्सव

Amethi News: 'Deepotsav' (festival of lamps) organized at JB Public Inter College, Bazar Shukul

Amethi News:शनिवार को जेबी पब्लिक इंटर कालेज सांई मार्केट बाजार शुकुल में दीपोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। छात्राओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें इंटरमीडिएट की छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा नवीं कक्षा की छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं ने भी रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया। छात्र व छात्राओं को दीपावली के पावन पर्व के महत्व पर कालेज के संस्कृत प्रवक्ता राम फेर यादव द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की तथा अत्याचार पर सदाचार की विजय का प्रतीक है।जिस प्रकार अंधकार में प्रकाश के लिए दीपक की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार अज्ञानता रुपी अंधकार को दूर करने के लिए ज्ञान -दीप की महती आवश्यकता है। महापर्व तमसो मा ज्योतिर्गमय का प्रतीक है। प्रबंधक राम कुमार सिंह ने कहा कि दीपावली पर्व से हमें अन्याय से न्याय और असत्य के मार्ग से हटकर सत्य के मार्ग पर चलने की सीख देता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने सभी छात्र छात्राओं को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

Read Also-IND vs NZ 2nd ODI: बारिश के चलते DLS से जीता भारत, 135 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट गंवाए

Show More

Related Articles

Back to top button