Amethi News-16वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स क्रीडा प्रतियोगिता सकुशल संपन्न

Amethi News – 16th District-level Secondary School Athletics Competition Concludes Successfully

Amethi News-जनपद के शिक्षा क्षेत्र बाजार शुकुल अन्तर्गत के सीआरसी इंटर कालेज बाजार शुकुल में आयोजित तीन दिवसीय 16वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स क्रीडा प्रतियोगिता गुरुवार को कालेज के प्राचार्य अंजनी कुमार की देखरेख में सकुशल संपन्न हुई।
क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक डा0राजेश कुमार द्विवेदी, पूर्व प्राचार्य डॉक्टर राम कल्प तिवारी तथा कालेज के मौजूदा प्राचार्य अंजनी कुमार द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ हुआ। प्रतियोगिता दृश्य बड़ा ही रोचक रहा। दर्शक दीर्घा में मौजूद लोगों द्वारा खिलाड़ी छात्र/छात्राओं का जज्बा देख उत्साह वर्धन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी यहां तक लोग अपनी तालियां नहीं रोंक पाये। कालेज के विशाल सुरक्षित क्रीडा मैदान में खिलाड़ियों ने गोला फेंक,भाला फेंक, लम्बी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी , दौड़ आदि में सराहनीय प्रदर्शन किया। सीनियर वर्ग की ऊंची कूद में दिव्यांशु यादव ने प्रथम स्थान ,भाला फेंक में मुसाफिर खाना के उत्कर्ष सिंह प्रथम एवं बाजार शुकुल के आदर्श इंटर कालेज के छात्र रोमिल यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।इसी प्रकार लांग जंप में अमेठी के छात्र शिवम् ने बाजी मारी है। जूनियर वर्ग में तिलोई तहसील की छात्रा कोमल द्वारा 100एवं800मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर तहसील का गौरव बढ़ाया है। समापन दिवस पर कालेज के प्राचार्य अंजनी कुमार ने अपने सम्बोधन में छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। पूर्व प्राचार्य डॉ राम कल्प तिवारी ने कहा कि खेल से पाल्यों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेल को भात्रभाव से खेला जाना चाहिए।खेल से एकता और राष्ट्रीय भावना का विकास होता है।इस अवसर पर प्रतियोगिता को सकुशल सम्पन्न कराने में कालेज प्रबंधक श्री नारायण तिवारी द्वारा खिलाड़ियों और व्यायाम शिक्षक दिवाकर, जागेश्वर और आनंद भवन के कर्तव्य निर्वहन की भूरि भूरि सराहना करते हुए आयोजक टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

Read Also-Rahul Gandhi News- राहुल गांधी मानहानि मामले में सवा घंटे तक सुनवाई हुई , 9 अक्टूबर को होगी शेष बहस

Show More

Related Articles

Back to top button