
Aligarh News : अथर्व इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित ‘चिल्ड्रन्स कार्निवल-2026’ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नीरज कुमार जादौन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बच्चों की रचनात्मकता, प्रतिभा और उद्यमशीलता की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्निवल में छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार किए गए खाद्य पदार्थों और हस्तनिर्मित उत्पादों के स्टॉल लगाए। एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और बच्चों से उनके उत्पादों, तैयारियों तथा स्टॉल के संचालन के बारे में जानकारी ली। बच्चों के आत्मविश्वास, मेहनत और उत्साह को देखकर उन्होंने उनकी जमकर प्रशंसा की।
एसएसपी ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान करते हैं। इससे उनमें रचनात्मक सोच, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता और उद्यमशीलता जैसे गुण विकसित होते हैं। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने का बेहतर अवसर देते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक और व्यावहारिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, आयोजक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



