
Amethi News:18 नवम्बर 1962 में भारत और चीन के बीच रेजांगला दर्रे में हुए युद्ध में शहीद चार्ली बटालियन के 114 भारतीय जवानों के शौर्य गाथा का स्मरण और श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन भाकियू कमेरा के तत्वावधान में मवैया चौराहा बाजार शुकुल में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकतंत्र सेनानी हरीराम सिंह यादव ने किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कमेरा के संरक्षक लाल बहादुर यादव ने कहा कि महाभारत युद्ध के बाद भारतीय सेना का रेजांगला युद्ध है।भले ही यह सभी शहीद यादव कौम के थे ,पर वे मातृभूमि के लिए अपना बलिदान कर दिया,और चीनी सैनिकों को मार गिराया तथा आगे नहीं बढ़ने दिया।
संरक्षक ने कहा कि हमें उन शहीदों से देशप्रेम की सीख लेनी चाहिए। भाकियू कमेरा के अध्यक्ष ओपी यादव ने कहा कि रेजांगला युद्ध की सच्ची श्रद्धांजलि तभी है जब यादवों के इस अद्वितीय युद्ध को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार अहीर रेजिमेंट का गठन करायें। रेजांगला शौर्य अहीर रेजिमेंट बनाये जाने हेतु पर्याप्त है।
कार्यक्रम को कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक राधेश्याम कनौजिया, मुकेश तिवारी, उपेन्द्र नाथ यादव, श्रीमती प्रमिला प्रकाश यादव,राम शंकर यादव, सत्यनारायण यादव,पवन तिवारी, शोएब खां सुबेहा,राम धीरज यादव,राम सुन्दर यादव,डा0इरशाद अहमद,राज करन यादव,राम सागर यादव, आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वाजारोहण व राष्ट्र गान के साथ हुआ।अंत में कार्यक्रम के आयोजक राम फेर यादव ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।



