Aligarh News : AMU ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए गठित किया एंटी-रैगिंग स्क्वॉड, प्रॉक्टर बने अध्यक्ष

Aligarh News : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के लिए एंटी-रैगिंग स्क्वॉड गठित किया है। प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नफीस अहमद अंसारी को अध्यक्ष और प्रो. हशमत अली खान को सदस्य सचिव बनाया गया।

Aligarh News : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एंटी-रैगिंग स्क्वॉड का गठन किया है। विश्वविद्यालय ने यह कदम परिसर में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और रैगिंग पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया है। स्क्वॉड विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के रैगिंग विरोधी नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करेगा।

एएमयू के प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नफीस अहमद अंसारी को एंटी-रैगिंग स्क्वॉड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि डिप्टी प्रॉक्टर प्रो. हशमत अली खान को सदस्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

स्क्वॉड के अन्य सदस्यों में ललित कला विभाग की प्रो. बदर जहां, रसायन विज्ञान विभाग की डॉ. अनामिका गुप्ता, राजनीति विज्ञान विभाग के प्रो. नसीम अहमद खान और प्रॉक्टर कार्यालय के सुरक्षा अधिकारी अजीम अख्तर शामिल हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, एंटी-रैगिंग स्क्वॉड परिसर में निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने, रैगिंग विरोधी उपायों के क्रियान्वयन पर नजर रखने और रैगिंग से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

एएमयू प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विश्वविद्यालय परिसर में रैगिंग के प्रति शून्य सहिष्णुता (जीरो टॉलरेंस) की नीति अपनाई गई है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य ऐसा सुरक्षित, स्वस्थ और समावेशी शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है, जहां प्रत्येक विद्यार्थी बिना किसी डर, धमकी या उत्पीड़न के अपनी पढ़ाई और व्यक्तिगत विकास पर ध्यान केंद्रित कर सके।

Show More

Related Articles

Back to top button