Lucknow News: मुलायम सिंह यादव की जयंती पर 22 नवंबर को जिलों में कार्यक्रम करेगी सपा, प्रदेश कार्यालय न आने के निर्देश

Lucknow News: Samajwadi Party to hold events across districts on November 22 to mark Mulayam Singh Yadav’s birth anniversary; instructions issued not to visit the state office.

Lucknow News:समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (नेताजी) की जयंती 22 नवंबर को प्रदेशभर में मनाएगी। इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने मंगलवार को पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों, जिलाध्यक्षों और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष की ओर से बताया गया कि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से नेताजी की जयंती पर अपने-अपने जिलों में कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि जयंती के अवसर पर कोई भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय न आए। सभी को अपने गृह जनपद और संबंधित क्षेत्रों में ही कार्यक्रमों के आयोजन में भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पार्टी ने जयंती कार्यक्रमों के माध्यम से मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक, सामाजिक और वैचारिक योगदान को याद करने के साथ ही उनके विचारों और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लेने की अपील की है। सपा नेतृत्व ने प्रदेशभर के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करने को कहा है।

Read Also-UP Panchayat Election : यूपी पंचायत चुनाव पर फिर संकट के बादल, छह महीने बढ़ेगा प्रधानों का कार्यकाल; अध्यादेश लाएगी योगी सरकार

Show More

Related Articles

Back to top button