Sport News-कॉमनवेल्थ क्यू स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में पारस और ध्वज ने दिलाई भारत को मजबूत शुरुआत

Sports News – Paras and Dhvaj give India a strong start at the Commonwealth Cue Sports Championship.

Sport News-कॉमनवेल्थ क्यू स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 के शुरुआती दिन भारतीय खिलाड़ियों ने कई स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में जगह बनाई। वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में गुरुवार को खेले गए मुकाबलों में पारस गुप्ता और ध्वज हरिया ने अपने-अपने वर्ग में प्रभावी जीत दर्ज की।

पुरुषों के हेयबॉल में पारस गुप्ता ने समोआ के रिवेलेशन टैगालोआ को 8-3 से हराया, जबकि उजैर खान ने हुसैन अब्दुल्ला को 9-4 से शिकस्त दी। अगले दौर में पारस का सामना क्रेग ब्राउन और उजैर का मुकाबला टैन झोंग वेई से होगा।

स्नूकर में ध्वज हरिया ने आइल ऑफ मैन के क्रिस डैगनल को 3-0 से हराया। वहीं लक्ष्मण सिंह रावत ने ऑस्ट्रेलिया के डेविड राइट को कड़े मुकाबले में 3-2 से मात दी। केतन चावला का मुकाबला आइल ऑफ मैन के माइकल कर्पे से हुआ।

महिला स्नूकर में स्नेन्थरा बाबू ने नताशा केंट को 3-1 और श्रुति लक्ष्मीनारायणन ने ऑस्ट्रेलिया की जेसिका वुड्स को 3-1 से हराया। महिला बिलियर्ड्स में अनुपमा रामचंद्रन ने चिम्बा चिम्फ्वेम्बे को मात देकर अभियान की शुरुआत जीत से की।

10-बॉल में लालरिना रेंथलेई ने केली यांबी को 9-3 से हराया, जबकि दिव्या शर्मा ने डार्सी मैकगिनले के खिलाफ जीत दर्ज की। पुरुष बिलियर्ड्स में सिद्धार्थ पारिख ने क्लाइव मार्श को हराया। महिला ब्लैकबॉल में जियाना रेगो ने थापेलो मोथाते को 5-2 से मात दी।

हालांकि, कुछ स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ियों को हार का भी सामना करना पड़ा। महिला हेयबॉल में जिया सहगल एग्नेस किमुरा से 2-4 और विद्या पिल्लई दक्षिण अफ्रीका की मरीना जैकब्स से 2-7 से हार गईं। पुरुष ब्लैकबॉल में चेतन छाबड़ा और आरव सांचेती को क्रमश: रवांडा के फ्रेडरिक नगाबोयिसोंगा और ली शेफर्ड ने 7-4 तथा 7-2 से हराया। महिला 10-बॉल में सानवी शाह को सिंगापुर की एनरान यू से 1-7 से हार मिली।

Read Also-UP News-मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने वाले सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज़

Show More

Related Articles

Back to top button