UP News-मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने वाले सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज़

UP News: Case registered against SP workers for burning the Chief Election Commissioner's effigy.

UP News- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने के मामले में राठ पुलिस ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उपनिरीक्षक सत्यम सिंह की तहरीर पर गुरुवार को पुलिस ने 14 नामजद समेत करीब 30-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

कोतवाल अनूप कुमार के अनुसार, सपाइयों ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर काजीपुरा से जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद चोपड़ा गेट के आगे मुख्य सड़क पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला पेट्रोल डालकर फूंका गया। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं ली गई थी और बिना अनुमति जुलूस निकालकर सड़क पर प्रदर्शन किया गया। पुलिस ने बताया कि पुतला बुझाने के दौरान प्रभारी निरीक्षक और दरोगा पवन चौधरी का हाथ भी झुलस गया। मामले में मानसिंह यादव, मेराज राईन, दीपक यादव, मीरा यादव, अनिल राजपूत, गोकुल राजपूत, लल्ला यादव,सतपाल यादव, कामता राजपूत, बिमलेश अहिरवार का पति, छोटे हाफ़िज़,सुभम राठौर, प्रिन्स राजपूत, सतीश यादव समेत 14 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read Also-UP News- उप्र में सपा का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हल्ला बोल, मांगा इस्तीफा

Show More

Related Articles

Back to top button