UP News- सपा गठबंधन कितना भी जोर लगा ले, जनता का समर्थन भाजपा के साथ ही रहेगा : निरहुआ

UP News – No matter how hard the SP alliance tries, public support will remain with the BJP: Nirahua.

UP News-उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित मोंठ में विधायक जवाहर लाल राजपूत द्वारा आयोजित विराट दंगल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी अभिनेता व भाजपा नेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक दंगल, आल्हा गायन और बुंदेलखंड की लोक परंपराओं को जीवित रखने पर जोर दिया। निरहुआ ने कहा कि ऐसी परंपराएं हमारी संस्कृति की पहचान हैं और इन्हें आगे बढ़ाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि पारंपरिक गायन का प्रयोग उनकी फिल्मों में भी किया गया है। एक फिल्म में आल्हा गायन का इस्तेमाल किया गया था, जिसने देश-विदेश में खूब लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति की सादगी में ही उसकी ताकत और आकर्षण छिपा है।

कांग्रेस के सदन से पहले कथित प्रोपेगेंडा को लेकर निरहुआ ने कहा कि पूरा देश कांग्रेस की रणनीति को समझ चुका है। आरोप लगाया कि जब भी संसद का सत्र शुरू होने वाला होता है, कांग्रेस किसी न किसी मुद्दे को लेकर सामने आती है, ताकि सदन में सरकार द्वारा लाए जाने वाले कानूनों पर चर्चा प्रभावित हो।

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दोनों दलों का मन आपस में नहीं मिलता। दोनों दल केवल इस उम्मीद में साथ आए हैं कि मिलकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुकाबला कर पाएंगे, लेकिन जनता योगी सरकार के कामकाज के साथ है। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन कितना भी जोर लगा ले, जनता का समर्थन भाजपा के साथ रहेगा।

अखिलेश यादव के अयोध्या में जाकर मंदिर में न जाने के सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि वे स्वयं दर्शन और पूजा-पाठ करते हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति पूजा-पाठ में विश्वास नहीं करता, यह उसका व्यक्तिगत मत है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की फिर बड़ी जीत होगी। उन्होंने यह भी कहा कि 2027 की हार के बाद ही अखिलेश मंदिर जाएंगे।

निरहुआ ने कहा कि देश के युवा और विभिन्न वर्गों के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं और हर व्यक्ति चाहता है कि भारत विकसित राष्ट्र बने। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने अच्छा काम किया है, इसलिए जनता उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री देखना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में प्रदेश में एनडीए की बंपर जीत होगी और कहा, ‘‘चाहे जितना जोर लगा लो, आएंगे तो योगी ही।’’

अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर उन्होंने शोक जताते हुए कहा कि सिने जगत के इस दिग्गज कलाकार की यादें हमेशा लोगों के जेहन में बनी रहेंगी।

Read Also-Actor Nana Patekar-नाना पाटेकर और ‘क्रांतिवीर’ का रिश्ता, दिलीप कुमार की वो बात जो सच साबित हुई

Show More

Related Articles

Back to top button