Pratapgarh News-जन सेवा को समर्पित प्रसिद्ध समाजसेवी संजय मिश्रा ने शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचकर बंधाया ढांढस

Pratapgarh News – Offered condolences and solace to the bereaved families.

Pratapgarh News-प्रतापगढ़ जिले के पट्टी विधान सभा से लगातार सामाजिक कार्य के माध्यम से जन सेवा को समर्पित प्रसिद्ध समाजसेवी संजय मिश्रा ने धूती पूरेभूलई निवासी, राज्य विधि अधिकारी एवं उच्च न्यायालय के अधिवक्ता श्री कुलदीप तिवारी जी एवं जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी, बेलखरनाथधाम एडवोकेट श्री अमित तिवारी जी की पूज्य माताजी श्रीमती सरला त्रिपाठी जी (56 वर्ष) के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
इसी क्रम में औराइन गांव निवासी पत्रकार श्री उमेश पाण्डेय जी के चाचा जी के निधन पर उनके परिजनों से मिलकर दुःख साझा किया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
ईश्वर शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें और पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। इस दौरान एडवोकेट श्री बिंदेश्वरी पाठक जी (बिंदू पाठक) पत्रकार श्री आशीष शांडिल्य जी, पत्रकार श्री संजय पाण्डेय जी , पूर्व ग्राम प्रधान रामपुर खागल श्री राम पाण्डेय, छोटे भाई अंकित मिश्रा, साधु ओझा एवं विजय गिरी जी मौजूद रहे।

Read Also-CJP Protest : CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिपके ने दी ‘जंतर-मंतर 2.0’ की चेतावनी

रिपोर्ट-उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button