
Lucknow News-दान उत्सव के अवसर पर डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए करीब 45 यूनिट रक्तदान किया।
शिविर का आयोजन संस्थान के निदेशक प्रो. सी.एम. सिंह एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. सुब्रत चंद्र के निर्देशन में किया गया। इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ ट्रांसगोमती, डिस्ट्रिक्ट 312 डी ने रॉबिन हुड आर्मी, लखनऊ चैप्टर एवं लघु उद्योग भारती के सहयोग से शिविर आयोजित किया।
रक्तदान को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने का संदेश
संस्थान के निदेशक प्रो. सी.एम. सिंह ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही लोगों को सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए प्रेरित करते हैं।
ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. सुब्रत चंद्र ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवन का उपहार है। ऐसे अभियान समाज में यह संदेश देते हैं कि दान केवल धन का नहीं, बल्कि किसी का जीवन बचाने का माध्यम भी हो सकता है।
रक्तदान को नियमित आदत बनाने की अपील
इनर व्हील क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट रीता मित्तल ने रक्तदान के महत्व पर जागरूकता संबोधन दिया। क्लब की अध्यक्ष एवं लोहिया संस्थान के दंत चिकित्सा विभाग की चिकित्सक प्रो. डॉ. शैली महाजन ने कहा कि हर बूंद जिंदगी देती है और लोगों को रक्तदान को सेवा की नियमित आदत बनाने के लिए आगे आना चाहिए।
शिविर में ममता सिन्हा, शिखा तिवारी, अंशुल भदौरिया, उत्कर्ष पारोलिया, राकेश मोहन लाल, मर्लिन लोबो, आकाश पांडे, शशांक चतुर्वेदी समेत अन्य सदस्य एवं स्वयंसेवक मौजूद रहे।
Read Also-Prayagraj News-शास्त्री नगर में सफाई व्यवस्था बदहाल, खुली नाली से हादसों का खतरा



