कैंटोमेंट एरिया में हुए हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत

E-rickshaw driver dies in accident in Cantonment area

uploaded by: Akash Tripathi

शहर के स्टैनली यानी बेली रोड पर स्थित कैंटोमेंट एरिया में बीर हब्दुल हमीन के पास पांच बजे सुबह हुए आदसे में 40 वर्षीय रमेश कुमार की मौत हो गई। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण किया करता था। जिस वक्त घटना हुई वह सवारी लेकर सिविल लाइंस की ओर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए भाग निकला। सूचना मिलते ही जोधवल चौकी इंचार्ज फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उसके पास मिले मोबाइल से उन्होंने मृतक के घर वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में मातम पसर गया। पुलिस द्वारा उसके शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।

प्रतापगढ़ जिले के मानधाता थाना क्षेत्र स्थित पुजहा गांव निवासी प्यारे लाल का बेटा रमेश कुमार शहर के तेलियरगंज में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। यहां रह कर वह ई-रिक्शा चला कर परिवार का भरणपोषण किया करता था। बताते हैं कि रोज की तरह वह गुरुवार सुबह करीब पांच बजे ई-रिक्शा लेकर तेलियरगंज पहुंचा। वहां पर एक दो सवारी मिली तो वह सिविल लाइंस की तरफ जा रहा था। सवारी लेकर वह जैसे ही वह कैंटोमेंट एरिया स्थित वीर अब्दुल हमीद गेट के पास पहुंचा कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही कि उसमें सवार यात्री बाल-बाल बच गए। खबर पाते ही सिपाही के साथ चौकी इंचार्ज जोधवल राकेश यादव मौके पर पहुंचे। मिले मोबाइल से सूचना उसके घर वालों को दिए। खबर पाते ही पहुंचे परिजनों में मातम पसर गया। इसके बाद लिखापढ़ी करके उन्होंने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

घटना सुबह करीब पांच बजे की है। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। बॉडी को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
राकेश यादव, चौकी इंचार्ज जोधवल

रिपोर्ट:मुकेश चतुर्वेदी

Show More

Related Articles

Back to top button