Azamgarh News-आजमगढ़ में दृष्टि से परे हौसले का महाकुंभ

शाश्वतम त्रिकोणीय राज्यस्तरीय दृष्टिबाधित क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

Azamgarh News-खेल में समानता और हौसले में दृष्टि के मंत्र को साकार करने के लिए पूर्वांचल की धरती आजमगढ़ में क्रिकेट का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। लाइफ लाइन इंस्टिट्यूट, समेदा, आजमगढ़ के सहयोग से शाश्वतम त्रिकोणीय राज्यस्तरीय दृष्टिबाधित क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का मुख्य स्थल सुखदेव पहलवान स्टेडियम, आजमगढ़ और लाइफ लाइन इंस्टिट्यूट, समेदा का मैदान रहेगा। यह टूर्नामेंट समावेशी खेल की भावना और दिव्यांग खिलाड़ियों के सशक्तिकरण का प्रतीक बनेगा।

UPCAB टीम का नेतृत्व करेंगे बैंक अधिकारी शौकत अली

इस राज्यस्तरीय टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश की टीम (UPCAB – UP Cricket Association for the Blind) अपनी पूरी ताकत के साथ उतरेगी। टीम की कमान कप्तान शौकत अली के हाथों में होगी, जबकि उप-कप्तान दिनेश कुमार होंगे।

खास बात यह है कि कप्तान शौकत अली न सिर्फ मैदान पर शानदार खिलाड़ी हैं, बल्कि मैदान के बाहर भी एक प्रेरणा हैं। वे वर्तमान में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, राजाजीपुरम, लखनऊ में कार्यरत हैं और अपनी नौकरी के साथ-साथ दृष्टिबाधित क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।

कप्तान शौकत अली ने कहा, यह टूर्नामेंट सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि समाज को यह बताने का अवसर है कि दृष्टि कम होने से हौसला कम नहीं होता। हम आजमगढ़ की धरती पर बेहतरीन खेल दिखाएंगे।

उत्तर प्रदेश की टीम

B1 कैटेगरी शौकत अली कप्तान, शिव नरेश, दीपांशु पासवान, मो. आदिल, मयंक कुशवाहा

B2 कैटेगरी दिनेश कुमार उप-कप्तान, हिमांशु गिरी, रवि वर्मा, गोकुल, अयान गाजी

B3 कैटेगरी बालमुकुंद चतुर्वेदी, विक्रम सेन, रमन वर्मा, विकास पासवान

टीम में ऑलराउंडर के रूप में बालमुकुंद चतुर्वेदी की भूमिका बेहद अहम है। मूल रूप से मीरजापुर के निवासी बालमुकुंद अपने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश टीम को मजबूती प्रदान करते हैं और इस बार आजमगढ़ की धरती पर भी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे।

आयोजकों के अनुसार, टूर्नामेंट में विशेष साउंड बॉल से मैच खेले जाएंगे, जिसमें गेंद की आवाज सुनकर खिलाड़ी खेलते हैं। यह त्रिकोणीय टूर्नामेंट होगा जिसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार की तीन टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी। लाइफ लाइन इंस्टिट्यूट ने सभी खेल प्रेमियों से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम पहुंचने की अपील की है।

टूर्नामेंट का कार्यक्रम
26 सितंबर 2026, स्थान सुखदेव पहलवान स्टेडियम, आजमगढ़
मैच-1, सुबह 8:00 बजे उत्तर प्रदेश बनाम उत्तराखंड

मैच-2 दोपहर 2:00 बजे – उत्तर प्रदेश बनाम बिहार

27 सितंबर 2026 स्थान – लाइफ लाइन इंस्टिट्यूट, समेदा, आजमगढ़

मैच-3, सुबह 7:00 बजे -बिहार बनाम उत्तराखंड
फाइनल मैच, दोपहर 1:00 बजे – अंक तालिका में प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच खेला जाएगा।

ब्यूरो चीफ-सत्येन्द्र कुमार मिश्र की रिपोर्ट

Read Also-New York News-फ्रांस-यूएई के साथ भारत की त्रिपक्षीय बैठक, जी4 मंच से उठाई यूएनएससी सुधार की आवाज

Show More

Related Articles

Back to top button