
Pratapgarh News- जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं मुख्य विकास अधिकारी डा0 राममोहन मीना व जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा के निर्देशानुसार सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत साकेत गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ में जनपद स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें नौ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगोली बनाई। कार्यक्रम में साकेत गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रतापगढ़, बीएसएस पब्लिक स्कूल प्रतापगढ़, आत्रेय एकेडमी प्रतापगढ़, वीएस मेमोरियल स्कूल प्रतापगढ़, सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज प्रतापगढ़, श्री राम बालिका इंटर कॉलेज चिलबिला प्रतापगढ़, एंजिल्स इंटर कालेज प्रतापगढ़ ने प्रतिभाग किया।
विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा विकसित भारत थीम पर मनमोहक और आकर्षक रंगोली बनाई गई। कार्यक्रम का संयोजन डॉ विंध्याचल सिंह, डॉ मो0 अनीस, प्रबंधक अरविंद कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में अच्युत शुक्ल, प्रभात शुक्ला, लालमणि पटेल, कीर्ति लता जायसवाल, सीमा तबस्सुम आदि का विशेष योगदान रहा।
Read Also-New Delhi News-शेख हसीना बोलीं- इस साल बांग्लादेश लौटूंगी, वापसी को लेकर क्या कहा?
रिपोर्ट-उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत



