Sonbhadra News-पीएम मोदी के जन्मदिवस पर प्रतिभाओं का सम्मान

Sonbhadra News – Talented individuals honored on PM Modi's birthday.

Sonbhadra News-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर मंगलवार को राबर्ट्सगंज के गेंगुआर स्थित डीआर ड्रीम्स पैलेस में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। किसान, प्रतिभावान छात्र, पूर्व बार अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता, साहित्यकार, चिकित्सक, खिलाड़ी तथा सोशल मीडिया के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मान मिला।

समारोह के मुख्य अतिथि जनपद के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और परिश्रम से योगदान देने वालों का सम्मान सराहनीय पहल है। इससे प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ता है और अन्य लोगों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड़ ने कहा कि सोनभद्र की प्रतिभाओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है। उनका सम्मान नई पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने कहा कि समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित करना गौरव की बात है। काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रावत ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान सकारात्मक वातावरण तैयार करता है और युवाओं को अपनी क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर समारोह के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने का प्रयास किया गया। प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलने से समाज में अच्छे कार्यों को गति मिलती है। संचालन पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने किया।

समारोह में जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, क्षेत्रीय मंत्री रामसुन्दर निषाद, ओमप्रकाश त्रिपाठी, शीतला आचार्य, विनोद चौबे, पूनम सिंह, पुष्पा सिंह, कुसुम शर्मा, डॉ. कुसुमाकर श्रीवास्तव, डॉ. प्रशांत शुक्ला, विनय श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, कौशल शर्मा, अनुपम त्रिपाठी, आनंद जायसवाल, अमन मौर्या सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Read Also-SIR Logical Discrepancy-दिल्ली SIR में ‘Logical Discrepancy’ क्या है? जानिए 11 तरह की गड़बड़ियां और नोटिस मिलने पर क्या करें

Show More

Related Articles

Back to top button