International News: लाओस में हाथियों के इलाज के लिए वनतारा का खास इंतजाम

वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज व संरक्षण के लिए नया कार्यक्रम शुरू किया है।

International News: लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर नया कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत हाथियों के लिए रैपिड रिस्पॉन्स टीम बनाई गई है और वनतारा ने पूरी तरह सुसज्जित मोबाइल वेटरनरी यूनिट उपलब्ध कराई है। गंभीर और लंबे इलाज की जरूरत वाले हाथियों के लिए एक विशेष अस्पताल भी बनाया जाएगा।

लाओस में फिलहाल करीब 400 जंगली और 400 से ज्यादा पालतू हाथी हैं और दोनों की संख्या लगातार घट रही है। कार्यक्रम के तहत जंगली और देखरेख में रह रहे, दोनों तरह के हाथियों के इलाज और संरक्षण पर काम किया जाएगा।

India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान पर बरसाए 19 गोल, जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री

इस पहल के तहत जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंचकर हाथियों की जांच और प्राथमिक उपचार करेगी। मोबाइल यूनिट की मदद से दूरदराज के इलाकों में रहने वाले हाथियों तक भी चिकित्सा सुविधा पहुंचाई जा सकेगी। इससे घायल या बीमार हाथियों को समय पर उपचार मिलने की संभावना बढ़ेगी और उनके संरक्षण के प्रयासों को भी मजबूती मिलेगी।

इसी दौरान 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को भी बचाया गया है। वर्षों तक लकड़ी ढुलाई और बाद में पर्यटकों के लिए इस्तेमाल की गई इस हथिनी को अब मांडलाओ में देखभाल और इलाज के साथ सुरक्षित जीवन मिलेगा।

Show More

Related Articles

Back to top button