
Pratapgarh News:समाजसेवी वल्लभ पांडे सचिन ने आज ग्राम पंचायत संग्रामपुर किला में युवाओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
बैठक में वर्तमान समय में युवाओं के बीच बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया गया।
समाजसेवी वल्लभ पांडे सचिन ने कहा कि आज बड़ी संख्या में युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं, जिसका सीधा प्रभाव उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और पारिवारिक जीवन पर पड़ रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके खिलाफ जागरूक करें। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश और समाज का भविष्य है, इसलिए युवाओं को नशे से बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
बैठक के दौरान उपस्थित युवाओं एवं गणमान्य लोगों ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया तथा समाज में नशामुक्त वातावरण बनाने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने की बात कही।
इस अवसर पर राज त्रिपाठी विद्रोही, अनमोल पांडे, अमित पांडे, मगन पांडे, संभव पांडे, संजय शुक्ला, प्रदीप कुमार पांडे विजय कुमार भाई लाल सहित अन्य गणमान्य लोग एवं युवा उपस्थित रहे।
बैठक का उद्देश्य युवाओं में जागरूकता बढ़ाना और ग्राम पंचायत को नशामुक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल को आगे बढ़ाना रहा।
रिपोर्ट-उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत



