
Pratapgarh News-लोकलेखा समिति की बैठक में उपमुख्य सचेतक विधानसभा एवं रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक डॉ. आरके वर्मा के प्रतिभाग करने पर रानीगंज क्षेत्र सहित प्रदेशभर के सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। बैठक में विधायक की सक्रिय भागीदारी को लेकर क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
बैठक के दौरान चिकित्सा शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग से संबंधित कैग ऑडिट की आपत्तियों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित बिंदुओं पर आवश्यक कार्यवाही के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
डॉ. आरके वर्मा के बैठक में शामिल होने की जानकारी पर सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जाहिर की। इस अवसर पर मोहम्मद वासिक खान एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष सपा, धीरज यादव जिला उपाध्यक्ष सपा, अब्दुल कादिर जिलानी, बी. पल पटेल प्रतिनिधि, डॉ. विनोद कुमार, मोनू पटेल, सचिन पटेल, युवा नेता एवं जिला उपाध्यक्ष युवजन सभा, अनुराग वर्मा, सूरज मिश्रा, राजेश पटेल प्रधान भगवतगंज मांधाता, सूरज वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाईटेड भारत



