Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नगर

Pratapgarh News: Grand Tiranga Yatra in Pratapgarh; city steeped in the spirit of patriotism.

Pratapgarh News:स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रतापगढ़ नगर सदर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव और सदर विधानसभा से प्रत्याशी रहे डॉ. आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में निकली यात्रा में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। देशभक्ति के नारों और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान से पूरा माहौल राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत नजर आया। यात्रा में उमड़ी भीड़ ने आयोजन को भव्य रूप प्रदान किया।

आयोजकों ने कहा कि तिरंगा केवल देश की पहचान ही नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। यात्रा के माध्यम से लोगों से राष्ट्रध्वज का सम्मान करने और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया गया।

तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में शासन-प्रशासन की ओर से मिले सहयोग की भी सराहना की गई। आयोजन के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा।

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय

Show More

Related Articles

Back to top button