Tata Group : Tata Sons का अगला चेयरमैन कौन? Noel Tata से TV Narendran तक, रेस में ये बड़े नाम

Tata Group : N Chandrasekaran के बाद Tata Sons का अगला चेयरमैन कौन होगा? Noel Tata, TV Narendran, Saurabh Agrawal, Shailesh Chandra समेत कई नाम रेस में हैं। Tata Trusts ने चयन समिति बनाने का फैसला किया है।

Tata Group : टाटा समूह में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। N. Chandrasekaran के Tata Sons के चेयरमैन पद से कार्यकाल पूरा होने के बाद फरवरी में पद छोड़ने की घोषणा के साथ ही उनके उत्तराधिकारी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

Tata Trusts ने गुरुवार को बताया कि Sir Dorabji Tata Trust के ट्रस्टीज ने Tata Sons के नए चेयरमैन के चयन के लिए एक सिलेक्शन कमेटी गठित करने का प्रस्ताव पारित किया है। ऐसे में अब कई वरिष्ठ टाटा अधिकारियों और समूह से जुड़े प्रमुख नामों को संभावित दावेदार माना जा रहा है।

सबसे चर्चित नाम Noel Tata

दिवंगत उद्योगपति और पूर्व Tata Sons चेयरमैन रतन टाटा के सौतेले भाई Noel Tata संभावित दावेदारों में प्रमुख नाम हैं। 68 वर्षीय Noel Tata लंबे समय तक समूह के अपेक्षाकृत कम चर्चित हिस्सों में सक्रिय रहे और रिटेल तथा ट्रेडिंग कारोबार में अपनी भूमिका मजबूत की।

रतन टाटा के निधन के बाद Noel Tata की भूमिका Tata Trusts में और महत्वपूर्ण हुई। ट्रस्टियों ने उन्हें Tata Trusts का चेयरमैन नियुक्त किया और इसके बाद वह Tata Sons के बोर्ड में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी बने।

Tata Steel के दिग्गज TV Narendran

TV Narendran को भी Tata Sons चेयरमैन पद की दौड़ में मजबूत दावेदार माना जा रहा है। वह Tata Steel के CEO और MD हैं और 1988 में Tata Group से जुड़े थे।

Narendran ने टाटा समूह में अपने पूरे करियर के दौरान अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाली हैं। उन्हें माइनिंग और मेटल्स इंडस्ट्री का 37 वर्षों से अधिक का अनुभव है। फिलहाल वह Tata Steel और Tata International के बोर्ड में हैं और Tata Steel Europe के चेयरमैन भी हैं।

Saurabh Agrawal: वित्तीय रणनीति का लंबा अनुभव

Tata Sons के CFO Saurabh Agrawal भी संभावित उत्तराधिकारियों की सूची में बताए जा रहे हैं। वह जून 2017 में Tata Sons से जुड़े थे।

Agrawal Tata Steel, Voltas और Tata Digital सहित कई कंपनियों के बोर्ड में हैं। इससे पहले वह Bank of America Merrill Lynch में भारत के इन्वेस्टमेंट बैंकिंग प्रमुख, Standard Chartered में भारत और दक्षिण एशिया के कॉरपोरेट फाइनेंस प्रमुख तथा Aditya Birla Group में रणनीति प्रमुख की भूमिका निभा चुके हैं।

Shailesh Chandra: Tata Motors से मजबूत दावेदारी

Tata Motors के Passenger Vehicles और Passenger Electric Mobility कारोबार के CEO एवं MD Shailesh Chandra का नाम भी संभावित दावेदारों में सामने आया है।

चंद्रा 1995 में Tata Motors से जुड़े थे। उन्होंने कंपनी में उत्पादन, रणनीति और बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन समेत कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। वर्ष 2013 से 2016 के बीच वह Tata Sons के Group Strategy Office में भी काम कर चुके हैं।

P Venkatesalu: Noel Tata के करीबी माने जाते हैं

Trent के CEO P Venkatesalu का नाम भी Tata Sons के अगले चेयरमैन की रेस में चर्चा में है। वह 2008 में Trent से जुड़े थे। इससे पहले वह Tata Administrative Services और Tata Sons की Group Finance टीम में काम कर चुके हैं।

Venkatesalu को Noel Tata के करीबी अधिकारियों में माना जाता है, जिससे उनकी संभावित दावेदारी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Harish Bhat भी संभावित दावेदार

Tata Sons के Brand Custodian Harish Bhat भी संभावित उम्मीदवारों में शामिल बताए जा रहे हैं। वह 1987 में Tata Group में Tata Administrative Service के अधिकारी के तौर पर शामिल हुए थे।

वर्तमान में वह Tata Coffee के चेयरमैन हैं और Trent, Tata Starbucks, Infiniti Retail तथा Tata AIA Life Insurance समेत कई टाटा कंपनियों के बोर्ड में निदेशक हैं।

Tata Sons के लिए अगला चेयरमैन क्यों अहम?

Tata Sons पूरे Tata Group की होल्डिंग कंपनी है। ऐसे में अगला चेयरमैन समूह की रणनीति, निवेश, कारोबार के विस्तार और विभिन्न Tata कंपनियों के बीच समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

फिलहाल किसी नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। Tata Trusts की चयन प्रक्रिया के बाद ही अंतिम तस्वीर साफ होगी। Noel Tata, TV Narendran, Saurabh Agrawal, Shailesh Chandra, P Venkatesalu और Harish Bhat जैसे नामों की चर्चा के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि फरवरी के बाद Tata Sons की कमान किसके हाथ में होगी।

Show More

Related Articles

Back to top button