Business News: ₹10 से खरीद सकेंगे डिजिटल चांदी, जियोफाइनेंस ने लॉन्च किया जियोसिल्वर

जियोसिल्वर में ₹10 से ₹1 लाख तक खरीदारी का विकल्प, साप्ताहिक और मासिक SIP भी उपलब्ध; ग्राहक डिजिटल चांदी को फिजिकल सिल्वर कॉइन में बदल सकेंगे

Business News: चांदी में निवेश करने वालों के लिए जियोफाइनेंस ने जियोसिल्वर लॉन्च किया है। इसके जरिए ग्राहक जियोफाइनेंस ऐप पर सिर्फ ₹10 से 99.9 फीसदी शुद्ध डिजिटल चांदी खरीद सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, एक ट्रांजैक्शन में ₹10 से लेकर ₹1 लाख तक की डिजिटल चांदी खरीदी जा सकती है। ऐप पर खरीदी गई डिजिटल चांदी के बराबर वास्तविक चांदी सुरक्षित रखी जाएगी।

जियोसिल्वर के जरिए ग्राहक चांदी की लाइव कीमत देख सकेंगे और अपनी जरूरत के अनुसार डिजिटल चांदी खरीद या बेच सकेंगे। डिजिटल चांदी बेचने पर बिक्री की रकम सीधे ग्राहक के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसके अलावा, जो लोग नियमित तौर पर छोटी रकम निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए साप्ताहिक और मासिक सिल्वर SIP का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है।

डिजिटल चांदी को फिजिकल सिल्वर में बदलने का विकल्प

जियोसिल्वर में निवेश करने वाले ग्राहकों के लिए डिजिटल चांदी को केवल ऐप में रखने की बाध्यता नहीं है। कंपनी के मुताबिक, ग्राहक अपनी जमा डिजिटल चांदी को सर्टिफाइड सिल्वर कॉइन में बदल सकेंगे। इसके अलावा सीधे फिजिकल सिल्वर कॉइन खरीदने का विकल्प भी उपलब्ध होगा।

कंपनी ने बताया कि फिजिकल सिल्वर की शुद्धता की जांच एनएबीएल (NABL) से मान्यता प्राप्त लैब में की जाएगी। इससे ग्राहकों को फिजिकल सिल्वर की गुणवत्ता और शुद्धता से जुड़ी जांच की सुविधा मिलेगी।

खरीदारी पर मिलेंगे जियोपॉइंट्स

जियोसिल्वर के जरिए डिजिटल चांदी खरीदने पर ग्राहकों को जियोपॉइंट्स भी मिलेंगे। कंपनी के अनुसार, इन जियोपॉइंट्स का इस्तेमाल ब्रांड वाउचर, शॉपिंग डिस्काउंट और अन्य ऑफर्स के लिए किया जा सकेगा।

जियोफाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस लिमिटेड की सीईओ सुरभे एस. शर्मा ने कहा कि जियोसिल्वर के जरिए ग्राहकों के लिए चांदी में निवेश को आसान और सुविधाजनक बनाने की कोशिश की गई है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को बिना भौतिक चांदी के स्टोरेज की चिंता के खरीद और बिक्री की सुविधा देना है।

Khair Assembly Election: खैर में हर चुनाव बदल रही तस्वीर, 2027 से पहले क्या कहता है पिछले तीन चुनावों का ट्रेंड?

डिजिटल गोल्ड के बाद अब डिजिटल सिल्वर

जियोफाइनेंस ऐप पर डिजिटल गोल्ड की सुविधा पहले से उपलब्ध है। अब कंपनी ने इसमें डिजिटल सिल्वर को भी शामिल किया है। जियोसिल्वर के जरिए ग्राहक छोटी रकम से चांदी में निवेश शुरू कर सकेंगे और अपनी जरूरत के अनुसार डिजिटल चांदी को खरीदने, बेचने या फिजिकल सिल्वर कॉइन में बदलने का विकल्प चुन सकेंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button