Pratapgarh News: पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार मिश्रा का प्रतापगढ़ आगमन, सई कॉम्प्लेक्स में दी गई गार्ड ऑफ ऑनर

Pratapgarh News: Inspector General of Police Ajay Kumar Mishra arrives in Pratapgarh, guard of honour given at Sai Complex

Pratapgarh News:पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र, श्री अजय कुमार मिश्रा के जनपद प्रतापगढ़ आगमन पर पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

आगमन के उपरांत पुलिस महानिरीक्षक को पुलिस बल द्वारा परंपरागत सम्मान के साथ विधिवत गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इस दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण किया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों से परिचय प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम में जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

पुलिस महानिरीक्षक का यह दौरा आगामी आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 की तैयारियों की समीक्षा, पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली, अनुशासन तथा समन्वय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

रिपोर्ट : उमेश पाण्डेय
जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत

Read Also-Gen Z आंदोलन पर सवाल टाल गए नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल, बोले- भारत-नेपाल संबंधों पर करना चाहता हूं बात

Show More

Related Articles

Back to top button