UP News-पेपरलीक प्रकरण में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देने की कोई जरूरत नहीं: रामदास आठवले

केन्द्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर समाज में फूट डालने का लगाया आरोप

UP News-केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने देश में लगातार हो रही परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों और पेपर लीक के मामलों से विरोधी दलों के साथ छात्रों के निशाने पर आए केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बचाव किया। केन्द्रीय मंत्री आठवले ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान या किसी अन्य को इस्तीफा देने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन सरकार को इससे सीख लेकर भविष्य में इस तरह की गड़बड़ियां न हो, इस पर भी काम करने की जरूरत है।

केन्द्रीय मंत्री रविवार को वाराणसी में सर्किट हाउस में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार पेपर लीक करने वालों को खिलाफ सख्त प्रावधान करने जा रही है और जो भी लोग भी इस लीक मामले में शामिल रहे हैं, उन्हें सख्त सजा दी जाएगी। इस मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस सांसद राहुल पर निशाना साधते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी भ्रम फैला रहे है। वह संविधान की किताबें लेकर चलते हैं, लेकिन संविधान की बातें नहीं करते हैं। कांग्रेस पर समाज में फूट डालने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस की सरकारों ने मंडल कमीशन की रिपोर्ट वर्षों तक दबाए रखा। विश्वनाथ प्रताप सिंह की सरकार जब आई तो उन्होंने सिफारिश को लागू कर हर वर्ग के साथ सामाजिक न्याय किया।

आठवले ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने सही मायने में सामाजिक न्याय को प्रस्तुत किया है। 2014 से ही यह सरकार आर्थिक, आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा, वैश्विक बल्कि सामाजिक मोर्चे पर भी सफल रही है। ईरान-अमेरिका युद्ध के सवाल पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि यह युद्ध केवल दो देशों का ही नहीं बल्कि वैश्विक आर्थिक को क्षति पहुंचा रहा है। युद्ध से हर व्यक्ति प्रभावित है। भारत हमेशा से युद्ध नहीं बल्कि बुद्ध का हिमायती रहा है। बुद्ध के विचारों पर चलते हुए वैश्विक शांति की ओर पहल करनी चाहिए। उन्होंने एक सवाल के जबाब में कहा कि उनकी पार्टी आरपीआई भी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। चार से पांच सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी है। भाजपा के पास यह प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद भी है कि भाजपा नेतृत्व इस पर सहमत भी होगा।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने गुंडाराज को खत्म किया। 2047 के विकसित भारत संकल्प को भी पूरा करने में उत्तर प्रदेश की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने दावा किया कि यूपी के 2027 विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल और बिहार से कहीं ज्यादा भाजपा गठबंधन सीट जीतेगी। यहां फिर भाजपा गठबंधन की सरकार बनेगी। जिसमें गठबंधन में शामिल सभी दलों की बड़ी भूमिका होगी।

Read Also-Uttar Pradesh Police Recruitment Exam:उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर जौनपुर प्रशासन अलर्ट, 21 केंद्रों पर 56,880 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Show More

Related Articles

Back to top button