Pratapgarh News: प्रतापगढ़ SP दीपक भूकर ने शनिदेव मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Pratapgarh News: पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने शुक्रवार को थाना देल्हूपुर क्षेत्र के प्राचीन शनिदेव मंदिर परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन व्यवस्था को लेकर अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर में मौजूद व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दर्शन व्यवस्था को व्यवस्थित रखा जाए तथा भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए।

अफवाहों से बचने की अपील

निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

Pratapgarh Crime News: प्रतापगढ़ में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के आरोपी अमीर हमजा गिरफ्तार

प्रतापगढ़ पुलिस के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं, ताकि दर्शन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाईटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button