
Pratapgarh News-प्रतापगढ़ सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा राजापुर मुफरीद में युवाओं के लोकप्रिय पारंपरिक खेल झाबर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवम पूर्व प्रत्याशी सदर डॉ. नीरज त्रिपाठी जी उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर खेल का विधिवत उद्घाटन किया तथा खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के आयोजक राजापुर मुफ़्रीद के ग्राम प्रधान नौशाद शाह एवं भावी जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी सलमान खान जी द्वारा निभाई गई। प्रतियोगिता प्रतापगढ़ एवं सुल्तानपुर की टीमों के बीच आयोजित हुई, जिसमें प्रतापगढ़ की टीम सुल्तानपुर की टीम को हराकर विजय घोषित हुई l युवाओं का जोश और खेल भावना देखने लायक रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष व पूर्व प्रत्याशी सदर डॉ. नीरज त्रिपाठी जी ने कहा कि
“झाबर जैसे पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं, लेकिन आज के दौर में ये खेल धीरे-धीरे विलुप्त होते जा रहे हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से न केवल युवाओं को अपनी परंपरा से जोड़ने का कार्य हो रहा है, बल्कि उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा भी मिल रही है। युवाओं का यह उत्साह अत्यंत सराहनीय है। कांग्रेस पार्टी हमेशा युवाओं के विकास और उनकी प्रतिभा को मंच देने के लिए प्रतिबद्ध रही है।”
उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेल आयोजनों को प्रोत्साहन मिलना चाहिए, जिससे सामाजिक एकता और भाईचारे को भी मजबूती मिलती है।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज सदर ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद वसीम ,देवमणि पाण्डेय,रियाज सुल्तान, पूर्व प्रधान शेर अली, हजरत अली, गोले भाई, साबिर, शराफत अली, सोहेल,इंतेखाब मोबिन प्रधान सहित हजारों लोग उपस्थित रहे l
उक्त आशय की जानकारी
वेदांत तिवारी
कोषाध्यक्ष/कंट्रोल रूम इंचार्ज जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ ने दी है l
रिपोर्ट-उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत



