
Pratapgarh News-पुलिस लाइन में वर्ष 2025-26 की दीक्षांत परेड के उपलक्ष्य में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन श्री ज्योति नारायन ने परेड की सलामी ली और प्रशिक्षु आरक्षियों की टुकड़ियों का निरीक्षण किया।
समारोह के दौरान नवआरक्षियों ने शानदार मार्चपास्ट प्रस्तुत कर अनुशासन और प्रशिक्षण का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, प्रशिक्षकों और परिजनों की उपस्थिति रही, जिससे माहौल उत्साह और गर्व से भर गया।
अपर पुलिस महानिदेशक ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण पूर्ण कर निकले ये नवआरक्षी अनुशासन, निष्ठा और जनसेवा के संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। उन्होंने सभी आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ सेवा करने की प्रेरणा दी।
समारोह के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को सम्मानित भी किया गया।
रिपोर्ट-उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत
Read Also-IPL 2026: पंजाब किंग्स की जीत के बाद हनुमान मंदिर पहुंचीं Preity Zinta, फैंस हुए फिदा



