
Big Initiative For Students:देश में अंतरिक्ष क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय मंत्री Jitendra Singh ने रविवार को कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में बनने वाली नई स्पेस लैब्स की योजना की समीक्षा की।
इस योजना के तहत देशभर में 7 अंतरिक्ष प्रयोगशालाएं (स्पेस लैब्स) स्थापित की जाएंगी। इन लैब्स में छात्रों को सैटेलाइट सिस्टम, रॉकेट निर्माण और मिशन डिजाइन करने का प्रैक्टिकल अनुभव दिया जाएगा, जिससे वे केवल पढ़ाई ही नहीं बल्कि वास्तविक तकनीकी कौशल भी सीख सकेंगे।
सरकार ने इस पहल के लिए 500 करोड़ रुपये का फंड तैयार किया है। इसका उद्देश्य नई तकनीक और इनोवेशन को बढ़ावा देना है, ताकि छात्रों के आइडिया को आसानी से उपयोगी और बाजार में इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट में बदला जा सके।
इसके अलावा कुशल मानव संसाधन तैयार करने पर भी जोर दिया जा रहा है। अब तक 17 विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरे किए जा चुके हैं, जिनमें सैटेलाइट निर्माण, लॉन्च व्हीकल सिस्टम और स्पेस साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में करीब 900 प्रतिभागियों को प्रमाणित किया गया है।
इस पहल से देश के युवाओं को अंतरिक्ष क्षेत्र में करियर बनाने का बड़ा अवसर मिलेगा और भारत की स्पेस टेक्नोलॉजी को भी नई गति मिलेगी।
Read Also-IPL-Lungi-Ngidi- तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी की चोट के बाद की पहली प्रतिक्रिया, बोले-सब ठीक



