सोनभद्र। भगवान परशुराम के स्मरण मात्र से जीवन मे आत्मविश्वास और साहस बढ़ता है- संजय मिश्रा

केन्द्रीय ब्राह्मण महासभा ने मनायी भगवान परशुराम की जयन्ती

सोनभद्र। जनपद में केन्द्रीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा कि अगुवाई में परशुराम जयंती का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न हुआ। रविवार को यह वैशाख शुक्ल तृतीया (अक्षय तृतीया) को भगवान विष्णु के छठे अवतार के भगवान परशुराम की जयन्ती हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। भगवान परशुराम को न्याय, साहस और धर्म का प्रतीक माना जाता है, जिनका जन्म ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका के घर हुआ था।

परशुराम जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान परशुराम आठ चिरंजीवियों (अमर) में से एक हैं और कलियुग के अंत तक जीवित रहेंगे। इस दिन भगवान शिव से प्राप्त ‘फरसा’ (कुल्हाड़ी) धारण करने वाले परशुराम की पूजा की जाती है, जिससे जीवन में आत्म विश्वास और साहस बढ़ता है। उनके पराक्रम और शिक्षाओं का स्मरण किया जाता है।

Also Read: AI Impact on Jobs: AI पर बढ़ते फोकस के बीच Meta में छंटनी की तैयारी, 16 हजार कर्मचारियों की नौकरी पर मंडरा रहा खतरा

इस मौके पर गजेंद्र दीक्षित, संदीप मिश्रा, मोहर देव पाण्डेय, विवेक कुमार पाण्डेय, रवि तिवारी, विमलेश कुमार तिवारी, संगम पाण्डेय, आलोक पति तिवारी, एस.एन. दुबे, राजू दुबे, अजय दुबे, वैभव दीक्षित, चंद्रकांत मिश्रा, रवि पाण्डेय, अमित शुक्ला, विक्की पाठक, शैलेन्द्र मिश्रा, सुनील चौबे, मुनि महेश शुक्ल, शिव प्रकाश पाण्डेय, तारा, पंकज देव पाण्डेय, सोनभद्र बार असोसिएशन सोनभद्र संयुक्त सचिव (प्रकाशन) विवेक कुमार पाण्डेय, आलोक पाण्डेय, प्रफुल्ल तिवारी आदि सेंकड़ों लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : रवि पाण्डेय
सोनभद्र

Show More

Related Articles

Back to top button