Pratapgarh:खिदिरपुर पुलिस चौकी का हुआ उद्घाटन, एसपी दीपक भूकर ने किया शुभारंभ

Pratapgarh:जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज दिनांक 16 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय के साथ थाना हथिगवां क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी खिदिरपुर का विधिवत फीता काटकर एवं पूजा-अर्चना के साथ उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर एसपी ने उपस्थित गणमान्य नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आमजन से सहयोग की अपील की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा अपराध नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी हथिगवां सत्येन्द्र सिंह एवं स्थानीय नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक को भगवान श्रीराम की प्रतिमा एवं पुष्पकुंज भेंट कर सम्मानित किया। वहीं संतोष महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।

इसके अतिरिक्त पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एसपी द्वारा पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी वाचस्पति सिंह, क्षेत्राधिकारी कुण्डा अमरनाथ गुप्ता सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा जनहित में सतत कार्यवाही जारी है।
रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत

Read also-Singer-Jubin-Nautiyal-जुबिन नौटियाल ने रचाई शादी

Show More

Related Articles

Back to top button