Sonbhadra News-नारी शक्ति के सशक्तिकरण से खुलेगा नए युग का द्वार: महिला आरक्षण बिल पर पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा ने पीएम को दी बधाई

Sonbhadra News-“नारी शक्ति” के सशक्तिकरण और लोकतंत्र को और व्यापक बनाने की दिशा में केंद्र सरकार के ऐतिहासिक फैसले पर बीजेपी नेता एवं पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि 33% महिला आरक्षण और भविष्य के परिसीमन के साथ भारत के संसदीय इतिहास में एक नए युग की शुरुआत होगी।

मिर्जापुर-भदोही के पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा ने संसद भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि “विकसित भारत” के संकल्प की ओर यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को “युग प्रवर्तक” बताते हुए उन्हें हृदय की गहराइयों से बधाई दी।

उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण मिलने से आधी आबादी की सीधी भागीदारी नीति-निर्माण में सुनिश्चित होगी। इससे पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं का नेतृत्व मजबूत होगा और लोकतंत्र अधिक समावेशी बनेगा। साथ ही परिसीमन के बाद इस व्यवस्था के लागू होने से देश की दिशा और दशा दोनों में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा।

पूर्व सांसद ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को केवल सम्मान ही नहीं दिया, बल्कि उन्हें अधिकार और अवसर भी प्रदान किए हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और ड्रोन दीदी योजना जैसी योजनाओं के बाद यह ऐतिहासिक बिल मातृशक्ति को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

Read Also-Sport News-प्रदेश स्तरीय अंडर 20 फुटबॉल चैम्पियनशिप : वाराणसी और झांसी मंडल की टीमें जीतीं

रिपोर्ट: अमित मिश्रा, सोनभद्र

Show More

Related Articles

Back to top button