
Unnao News- स्वामी गंगाराम दास मानव उत्थान सेवा समिति (गोमतीनगर विस्तार) द्वारा शिरोज कैफे, गोमतीनगर में 5 अप्रैल 2026 को उपहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य एसिड अटैक सर्वाइवर्स की हौसला अफजाई करना और समाज में उन्हें बराबरी का दर्जा दिलाने के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि ये सभी महिलाएं समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उन्हें समान सम्मान मिलना चाहिए।
इस अवसर पर संस्था की प्रबंधक डॉ. प्रीति यादव सहित सदस्य शशि वर्मा, राखी, सोफिया गांधी, बृंदा, पूजा यादव, स्वाति दीक्षित, रंजना पैजावार और राखी दीक्षित उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में सर्वाइवर्स के साथ संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया गया और उन्हें उपहार वितरित कर सम्मानित किया गया।

