Israel War News : इज़राइल में फंसे 6,000 से ज्यादा यूपी के मजदूर सुरक्षित, वापसी की कोई मांग नहीं: योगी सरकार

Israel War News : इज़राइल में मौजूद 6,000 से ज्यादा यूपी के मजदूर सुरक्षित हैं। योगी सरकार ने कहा- किसी ने वापसी की मांग नहीं की, जरूरत पर होंगे इंतजाम।

Israel War News : युद्ध प्रभावित Israel में रह रहे Uttar Pradesh के 6,000 से अधिक मजदूर पूरी तरह सुरक्षित हैं। राज्य सरकार ने रविवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों के बावजूद किसी भी मजदूर ने भारत लौटने की कोई विशेष मांग नहीं की है।

मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के कार्यालय (CMO) के अनुसार, सभी मजदूरों से लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है और उनकी सुरक्षा पर नजर रखी जा रही है। बयान में कहा गया कि “तनावपूर्ण हालात के बावजूद यूपी के सभी श्रमिक सुरक्षित हैं और सरकार उनके साथ हर समय संपर्क में है।”

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि जरूरत पड़ने पर मजदूरों की सुरक्षित वापसी के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए अधिकारियों को पहले से तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

सीएम के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। श्रम एवं रोजगार विभाग के प्रमुख सचिव भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं, जिससे जमीनी स्तर पर हर अपडेट मिल रहा है। दूतावास के जरिए श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

इस बीच हाल ही में अंबेडकर नगर के एक मजदूर को सुरक्षित भारत लाने की कार्रवाई भी की गई थी। यह मजदूर संघर्ष के बीच इज़राइल में फंस गया था और मानसिक तनाव से गुजर रहा था। परिवार की अपील के बाद राज्य सरकार ने विदेश मंत्रालय और दूतावासों के समन्वय से उसे सुरक्षित वापस लाया।

सरकार का कहना है कि फिलहाल वहां मौजूद ज्यादातर मजदूर स्थिति को समझते हुए वहीं रहना चाहते हैं और किसी प्रकार की घबराहट नहीं है। हालांकि प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ हालात पर नजर बनाए हुए है।

Show More

Related Articles

Back to top button