
National Security News: नई दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। Delhi Police की स्पेशल सेल ने Lashkar-e-Taiba के कमांडर शब्बीर अहमद लोन को बांग्लादेश सीमा के पास से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह ढाका के आसपास छिपकर भारत विरोधी आतंकी गतिविधियों का संचालन कर रहा था।
जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई करीब दो महीने तक चली एक गुप्त ऑपरेशन का नतीजा है। जांच एजेंसियों ने पाया कि शब्बीर अहमद लोन दिल्ली, कोलकाता और तमिलनाडु में युवाओं को आतंकी गतिविधियों के लिए भर्ती कर रहा था। साथ ही वह Inter-Services Intelligence के निर्देशों पर काम कर रहा था और भारत में किसी बड़े हमले की साजिश रच रहा था।
गौरतलब है कि शब्बीर अहमद लोन को इससे पहले साल 2007 में भी दिल्ली पुलिस ने AK-47 के साथ गिरफ्तार किया था। साल 2019 में जमानत मिलने के बाद वह बांग्लादेश भाग गया, जहां उसने आतंकी नेटवर्क फिर से खड़ा कर लिया।
साल 2026 में उसका नाम तब सामने आया जब तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से पकड़े गए संदिग्धों के तार उससे जुड़े। इन संदिग्धों के पास दिल्ली के कई संवेदनशील इलाकों की तस्वीरें और बांग्लादेशी पासपोर्ट बरामद हुए थे।
Also read: Monalisa Farman Khan Marriage: मोनालिसा से शादी के बाद फरमान खान से परिवार ने तोड़ा रिश्ता
सूत्रों के अनुसार, लोन के संबंध Hafiz Saeed से भी बताए जाते हैं और उसने पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद में आतंकी प्रशिक्षण लिया था। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
Written By: Kalpana Pandey



