
LPG booking India: देश में कई जगह इन दिनों घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आमतौर पर ग्राहक फोन कॉल के जरिए गैस सिलेंडर बुक करते हैं, लेकिन कई बार कॉल व्यस्त होने या नेटवर्क की समस्या के कारण बुकिंग नहीं हो पाती। ऐसे में लोगों को गैस एजेंसी के बाहर लंबी लाइन में लगना पड़ता है। हालांकि अब गैस सिलेंडर बुक करने के लिए सिर्फ फोन कॉल पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कई आसान डिजिटल विकल्प मौजूद हैं जिनकी मदद से ग्राहक कुछ ही मिनटों में LPG सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
अगर फोन कॉल के जरिए बुकिंग नहीं हो रही है, तो ग्राहक व्हाट्सऐप के जरिए भी गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इसके लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से गैस कंपनी के व्हाट्सऐप नंबर पर मैसेज भेजना होता है। उदाहरण के तौर पर इंडेन गैस के ग्राहक 7588888824 नंबर पर ‘REFILL’लिखकर मैसेज भेज सकते हैं। HP गैस के ग्राहक 9222201122 नंबर पर ‘Hi’ या ‘Book’ लिखकर व्हाट्सऐप कर सकते हैं, जबकि भारत गैस के ग्राहक 1800224344 नंबर पर ‘Hi’ या ‘Book’ मैसेज भेजकर बुकिंग कर सकते हैं। कुछ ही सेकंड में कंपनी की ओर से जवाब आता है और निर्देशों का पालन करते ही बुकिंग कन्फर्म हो जाती है।

इंटरनेट उपलब्ध न होने की स्थिति में SMS के जरिए भी गैस बुकिंग की जा सकती है। इसके लिए ग्राहकों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से कंपनी के निर्धारित नंबर पर मैसेज भेजना होता है। इंडेन गैस के ग्राहक 7718955555 नंबर पर ‘REFILL’ लिखकर SMS भेज सकते हैं। वहीं भारत गैस के ग्राहक 7715012345 या 7718012345 नंबर पर ‘LPG’ लिखकर मैसेज भेज सकते हैं। मैसेज भेजने के कुछ ही समय बाद बुकिंग कन्फर्मेशन का संदेश मोबाइल पर आ जाता है।

इसके अलावा मिस्ड कॉल के जरिए भी गैस सिलेंडर बुक किया जा सकता है। इंडेन गैस के ग्राहक 8454955555 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर सिलेंडर बुक कर सकते हैं, जबकि HP गैस के ग्राहक 9493602222 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर बुकिंग करा सकते हैं। मिस्ड कॉल देने के कुछ ही देर बाद कंपनी की ओर से कन्फर्मेशन मैसेज भेज दिया जाता है।
Also Read: लखनऊ: वीरांगनाओं के नाम पर राष्ट्रीय सम्मान समारोह, देशभर की प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान
अगर आप डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं, तो मोबाइल ऐप के जरिए भी LPG सिलेंडर बुक करना बेहद आसान है। ग्राहक UMANG ऐप के अलावा Paytm, PhonePe और Amazon Pay जैसे डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म पर जाकर LPG बुकिंग का विकल्प चुन सकते हैं। यहां गैस कंपनी का नाम और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या कस्टमर आईडी डालकर कुछ ही सेकंड में सिलेंडर बुक किया जा सकता है।

इन सभी विकल्पों की मदद से ग्राहक बिना किसी परेशानी के घर बैठे ही गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं और एजेंसी के चक्कर लगाने या लंबी लाइन में खड़े होने से बच सकते हैं।
Written By: Kalpana Pandey



