Anpara Sonbhadra: दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की टीम ने 15 रन से जीतकर ट्राफी अपने नाम की

हिंडालको रेनुसागर में वैल्यूज मन्थ के तहत कैनवास बाल क्रिकेट मैच का आयोजन

Anpara Sonbhadra: Hindalco Industries Limited की रेनुसागर इकाई के तत्वावधान में आयोजित ‘वैल्यूज मंथ’ कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत एक कैनवास बॉल क्रिकेट मैच का आयोजन आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेनुसागर परिसर में किया गया। यह आयोजन यूनिट हेड आर. पी. सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि यूनिट हेड आर. पी. सिंह, विशिष्ट अतिथि हेड संचालन मनीष जैन एवं हेड एचआर आशीष पांडेय द्वारा टॉस कराकर किया गया। टॉस जीतकर रेनुसागर रॉयल्स की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की टीम ने वरिष्ठ सदस्या इंदु सिंह के मार्गदर्शन एवं कप्तान विभा सिंह के नेतृत्व में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टीम की ओर से सुजाता पांडेय ने तीन चौकों की मदद से 19 रन, सुप्रिया ने चार चौकों के साथ 18 रन तथा निर्मल ने 12 रन का योगदान दिया। निर्धारित 10 ओवर में 3 विकेट खोकर टीम ने 84 रन का प्रतिस्पर्धी लक्ष्य खड़ा किया। रेनुसागर रॉयल्स की ओर से सलोनी पाल, अलका एवं मीना साहू ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।

Anpara Sonbhadra: हिण्डाल्को रेनुसागर में त्रैवार्षिक वेतन समझौता सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेनुसागर रॉयल्स की टीम ने कप्तान पूजा कुमारी के नेतृत्व में संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया। सलोनी पाल ने तीन छक्कों एवं चार चौकों की मदद से 36 रन बनाए, जबकि अनन्या पांडेय ने दो चौकों सहित 13 रन का योगदान दिया। हालांकि, निर्धारित 10 ओवर में टीम 2 विकेट के नुकसान पर 69 रन ही बना सकी।

दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की ओर से ममता साहू ने शानदार क्षेत्ररक्षण का प्रदर्शन किया, जबकि निर्मल एवं वैष्णवी कार्तिक ने एक-एक विकेट हासिल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। इस प्रकार दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की टीम ने 15 रन से मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की।

कार्यक्रम के दौरान रेनुसागर इकाई के वरिष्ठ अधिकारी दीपक पांडेय, नवींद्र पाठक, मनीष सिंह एवं ब्रजेश कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में रोहित सक्सेना, अलिंद तिवारी, राजेश राय, सदानंद पांडेय, देवेंद्र राय एवं ऋतंबरा राजावत का विशेष योगदान रहा। मैच का आंखों देखा हाल सदानंद पांडेय एवं अनुराग तोमर ने संयुक्त रूप से प्रस्तुत किया। अंत में रोहित सक्सेना द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

(सोनभद्र से संजय द्विवेदी की रिपोर्ट)

Show More

Related Articles

Back to top button