UP News-मड़फा महादेव की तलहटी में शिवशक्ति महायज्ञ सम्पन्न, भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

UP News-पवित्र विंध्य पर्वतमाला की श्रेणियों में स्थित मड़फा महादेव धाम में आयोजित दस दिवसीय शिवशक्ति महायज्ञ और राजराजेश्वरी महाआराधना का सोमवार को विधिवत समापन हो गया। पूर्णाहुति के समय “हर हर महादेव” के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा।

आयोजन में दूर-दराज क्षेत्रों से आए संतों, श्रद्धालुओं और विभिन्न गांवों के हजारों लोग शामिल हुए। यज्ञ के दौरान सैकड़ों दंडी स्वामियों की उपस्थिति स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। संत-महंतों, साधकों और ग्रामीण श्रद्धालुओं की सहभागिता से पूरा मड़फा क्षेत्र आध्यात्मिक रंग में रंगा दिखाई दिया।

वैदिक मंत्रोच्चार और संतों के आशीर्वचनों के बीच यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में एक दर्जन से अधिक गांवों के लगभग पचास हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान सेवा, सहयोग और भक्ति की अनूठी मिसाल देखने को मिली।

संतों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सद्भाव और लोककल्याण की भावना को मजबूत करते हैं तथा क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं।

कार्यक्रम में अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, असम से सांसद, कानपुर के पूर्व सांसद, बांदा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सहित कई जनप्रतिनिधि, संत-महंत और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

UP News-Read Also-Actress viral video: ‘मुझे नहीं जाना.. ऑटो रोको’ — आधी रात को बदला रूट, घबराईं एक्ट्रेस प्रिया बख्शी का वीडियो वायरल

Show More

Related Articles

Back to top button