Pratapgarh News-पूर्व विधायक राजकुमार पाल ने थामा सपा का दामन, लखनऊ में ली सदस्यता

Pratapgarh News-प्रतापगढ़ सदर सीट से पूर्व विधायक राजकुमार पाल ने बड़ा राजनीतिक फैसला लेते हुए समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी जॉइन की।

राजकुमार पाल ने इस मौके पर कहा कि समाजवादी पार्टी ने सामाजिक मुद्दों को लेकर जिस तरह संघर्ष किया है, उससे समाज में सकारात्मक संदेश गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूत प्रदर्शन करेगी और प्रदेश की राजनीति में नई दिशा देखने को मिलेगी।

बताया जा रहा है कि उन्होंने अपना दल (एस) छोड़कर यह कदम उठाया है। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी को स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस फैसले से प्रतापगढ़ जिले के चुनावी समीकरणों पर असर पड़ सकता है।

कार्यक्रम के दौरान सपा सांसद एस पी सिंह और विधायक डॉ आर के वर्मा भी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत

Read Also-Prayagraj News-रजत स्थापना दिवस संस्थान की उपलब्धियों का प्रतीक, लक्ष्य स्वर्णिम भविष्य – मनोज मिश्रा

Show More

Related Articles

Back to top button