Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में जनसंपर्क की मिसाल बने डॉ. आर.के. वर्मा, उद्घाटन से खेल आयोजन तक सक्रिय सहभागिता

वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में खिलाड़ियों को किया सम्मानित, परिवारों से की मुलाकात

 Pratapgarh News: रानीगंज विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक एवं विधानसभा उपमुख्य सचेतक डॉ. आर. के. वर्मा ने रविवार को प्रतापगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित सामाजिक, खेल एवं पारिवारिक कार्यक्रमों में सहभाग कर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उनके दौरे को क्षेत्रीय जनता से व्यापक समर्थन और सराहना मिली।

सदर विधानसभा क्षेत्र के रूपापुर में छेदी यादव के गेस्ट हाउस के उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए डॉ. आर. के. वर्मा ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह गेस्ट हाउस शादी-विवाह, सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी सुविधा और वरदान साबित होगा। उद्घाटन समारोह में पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह यादव ‘मुन्ना’, विनोद कुमार मोनू पटेल, बी. पल पटेल (प्रतिनिधि), अनुराग वर्मा, सूरज वर्मा, राजेश पटेल, भगवतगंज के प्रधान सचिन पटेल, सूरज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसी क्रम में विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मणपुर विकास खंड अंतर्गत कटैया गांव में प्रधान एवं बीडीसी राजेश सिंह ‘तूफान सिंह’ द्वारा आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में डॉ. आर. के. वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ समाज की नींव रखते हैं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सपा मो. अहमद, पूर्व प्रमुख मो. हफीज ‘फिज्जू भाई’, प्रधान अजीत सिंह, प्रधान माजिद सहित क्षेत्र के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।

एक अन्य कार्यक्रम में विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के कटरा गुलाब सिंह नगर पंचायत अंतर्गत सराय सेवक निवासी सुनील पटेल के पिता स्वर्गीय एडवोकेट रामकिशोर पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए डॉ. आर. के. वर्मा ने उन्हें गरीबों और जरूरतमंदों का सच्चा हमदर्द बताया। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इसके अतिरिक्त डॉ. आर. के. वर्मा ने विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के सराय सेवक निवासी संजय पटेल के छोटे भाई के वैवाहिक कार्यक्रम में कमला गार्डन, शांतिपुरम, प्रयागराज में सहभाग कर नवदंपती को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

डॉ. आर. के. वर्मा के इन जनसंपर्क कार्यक्रमों से क्षेत्र में सामाजिक सहभागिता और जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी सक्रिय भूमिका स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता – यूनाइटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button