Pratapgarh News: रामसुंदर यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, सपा नेताओं ने समाजसेवा को किया याद

Pratapgarh News: बिहार ब्लॉक के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख रामसुंदर यादव की पुण्यतिथि पर 6 सितंबर को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सपा नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके सामाजिक योगदान और जरूरतमंदों की मदद के लिए किए गए कार्यों को याद किया।

कार्यक्रम में यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व प्राचार्य राममूर्ति यादव ने रामसुंदर यादव को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि रामसुंदर यादव सच्चे समाजसेवक थे। गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए वह हमेशा आगे रहते थे।

समाजसेवा के कार्यों को किया याद

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि रामसुंदर यादव ने अपने सामाजिक जीवन में लोगों के साथ हमेशा जुड़कर काम किया। क्षेत्र के लोगों के सुख दुख में उनकी भागीदारी रहती थी। गरीब परिवारों की मदद के लिए भी वह लगातार प्रयास करते रहे।

इस मौके पर मौजूद लोगों ने उनके व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने की बात कही।

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में डॉक्टर रामखेलावन यादव, शिवधन यादव, पूर्व प्रधान मनोज यादव, जय सिंह यादव एडवोकेट, कवि कुमार विश्वास उर्फ चुन्नू भैया, लवलेश यदुवंशी, बाघराय रोर प्रधान शीला पांडेय, शशि पांडेय के प्रतिनिधि डॉ. संतोष पाण्डेय एडवोकेट, राम विशाल शुक्ल, डॉ. बांके लाल चौरसिया, पूर्व प्रधान राम प्रसाद यादव, नारंगपुर प्रधान मुलायम सिंह यादव, प्रधान रमाशंकर यादव, ज्ञान फौजी प्रधान, पूर्व प्रधान मुन्ना यादव, फूलपुर मोरी प्रधान राम प्रताप यादव, प्रधान सिद्धनाथ यादव, प्रधान इंद्रपाल यादव, सूबेदार यादव, अंकित यादव और आंसू यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने रामसुंदर यादव को श्रद्धांजलि देते हुए उनके सामाजिक कार्यों और योगदान को याद किया।

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाईटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button