Natural Skin Care Tips: 15 मिनट में चेहरे पर गजब का ग्लो, हर कोई पूछेगा—क्या लगाया? देसी नुस्खा वायरल

Natural Skin Care Tips: चेहरा चमकाने के लिए महिलाएं पानी की तरह पैसे बहा देती हैं। यहां हमने पैसे बहाने की बात लिखी है, क्योंकि ब्यूटी पार्लर में जाकर क्लीनअप, फेशियल या ब्लीच करवाया जाता है। वैसे तो, यहां और भी कई तरह के ट्रीटमेंट्स होते हैं, लेकिन ये तीन सबसे बेसिक चीजें होती हैं। इन्हें महिलाएं अक्सर करवाती ही हैं। अब देखिये ब्यूटी के लिए पैसे खर्चना बुरी बात नहीं है। आप इसे इन्वेस्टमेंट की तरह देख सकती हैं। मगर आपको ये पैसा बहुत जल्दी-जल्दी और कई बार खर्चना पड़ता है। दरअसल, इन तीनों ही प्रोसेस में जिन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल होता है, वो कई अलग केमिकल से बने होते हैं। ये कुछ दिन तक त्वचा को अच्छा रखते हैं, लेकिन बाद में फिर त्वचा पहले जैसी या कभी-कभी उससे भी ज्यादा खराब हो जाती है।

पार्लर के पैसे बचाने के लिए क्या करें?

अगर आप पार्लर में बार-बार खर्च होने वाले पैसों को बचाना चाहती हैं, तो घर में पड़ी कुछ नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे एक और फायदा होता है कि नेचुरल चीजें इस्तेमाल होने की वजह से स्किन में साइड इफेक्ट का खतरा कम होता है। साथ ही, आप घर की चीजों का इस्तेमाल करके अपने चेहरे को कभी भी चमका सकते हैं। आइए अब इस नुस्खे के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

नुस्खे में इस्तेमाल सामग्री

  • आलू
  • बेसन
  • कच्चा दूध
  • नींबू का रस

नुस्खे को बनाने की विधि

इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक आलू लेना है। इसे धोकर कद्दूकस कर लेना है। इस आलू को निचोड़कर रस निकाल लें और उसे कम से कम 15 मिनट ऐसे ही रेस्ट करने दें। अब आप देखेंगे कि इस जूस का रंग लाल हो गया है और नीचे सफेद रंग का स्टार्च इकठ्ठा हो गया है।

आपको इन दोनों को अलग कर लेना है। अब लाल जूस में बेसन या फिर गेहूं का आटा मिलाएं। अब आपको कच्चा दूध और आखिर में नींबू का रस डालना है। इसे अच्छी तरह से घोल लें और 15 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाना है। इसके बाद मुंह धो लें ये नुस्खा ब्लीच का काम करेगा।

अब स्टार्च का क्या करें?

आपको बचे हुए सफेद स्टार्च में नारियल का तेल, विटामिन ई कैप्सूल, एलोवेरा जेल और थोड़ा सा दूध डालकर फेस पैक बना लेना है। इससे चेहरा टाइट होगा और नेचुरल चमक भी आएगी। आपको इसे चेहरे पर लगाना है, कुछ देर रखने के बाद मुंह धो लें। आपकी त्वचा निखरी के साथ जवां भी दिखने लगेगी।

​Natural Skin Care Tips: also read- Bangladesh Violence : ‘पेड़ से बांधकर जलाया गया’: बांग्लादेश में हिंदू युवक की लिंचिंग, पिता का दर्द छलका

पैच टेस्ट करें

इन दोनों ही नुस्खों में जिन चीजों का इस्तेमाल हुआ है, वो पूरी तरह से नेचुरल हैं। साथ ही, इनसे स्किन को नुकसान होने का खतरा भी कम है। मगर सावधानी के लिहाज से आपको इन्हें चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट कर लेना है। इस तरह आप खुद को भविष्य में होने वाली किसी भी तरह की स्किन से जुड़ी समस्या से बचा सकते हैं।
Show More

Related Articles

Back to top button