Actor Kiccha Sudeep’s mother dies: मशहूर एक्टर किच्चा सुदीप की मां का निधन

Actor Kiccha Sudeep’s mother dies: साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता और बॉलीवुड में भी काम कर रहे किच्चा सुदीप की मां का निधन हो गया है। वह 83 वर्ष की थीं। उनकी मां का नाम सरोजा संजीव है। मां के निधन से एक्टर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। किच्चा की मां सरोजा कई सालों से बीमारी से जूझ रही थीं। आखिरकार आज सरोजा संजीव ने आखिरी सांस ली।

किच्चा की मां ने करवा चाैथ के दिन ली आखिरी सांस

रिपोर्ट के मुताबिक, किच्चा की मां ने करवा चौथ यानी 20 अक्टूबर को आखिरी सांस ली। उनका इलाज बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। मां की मौत से किच्चा और उसका पूरा परिवार गम में डूब गया है। सरोजा पिछले कई महीनों से शारीरिक बीमारियों से जूझ रही थीं। वह हमेशा डॉक्टर की निगरानी में रहती थीं। किच्चा के प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनकी मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Actor Kiccha Sudeep’s mother dies: also read- Varanasi: शहर में जगह-जगह पुष्पवर्षा, शंखध्वनि और ढोल-नगाड़ों की थाप पर भव्य स्वागत

आज शाम हाेगा अंतिम संस्कार –

किच्चा सुदीप की मां का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए आज बेंगलुरु के जेपी नगर स्थित एक्टर के घर लाया जाएगा। किच्चा के करीबी दोस्त, रिश्तेदार और मनोरंजन जगत किच्चा की मां को अंतिम श्रद्धांजलि देंगे। बाद में शाम करीब 5 बजे विल्सन गार्डन में सरोजा संजीव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह किच्चा और उसके परिवार के लिए एक दुखद घटना है।

Show More

Related Articles

Back to top button