प्रतापगढ़। आज मां विंध्यवासिनी दर्शन यात्रा का भक्ति भाव से शुभारंभ, नित्या त्रिपाठी ने बस को किया रवाना

प्रतापगढ़। दिनांक 1 मई 2026 को प्रातः निर्धारित समय सुबह 9:00 बजे जगत जननी मां विंध्यवासिनी दर्शन यात्रा का शुभारंभ भक्ति भाव के साथ किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सदर प्रतापगढ़ के पूर्व प्रत्याशी डॉ. आशुतोष त्रिपाठी की अनुपस्थिति में उनकी धर्मपत्नी एवं वरिष्ठ समाजसेविका नित्या त्रिपाठी ने माता रानी की ध्वजा-पताका दिखाकर बस को रवाना किया।

यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए और पूरे वातावरण में “मां विंध्यवासिनी मैया की जय” तथा “मां बेल्हा देवी माई की जय” के जयकारे गूंजते रहे। भक्तों का उत्साह और आस्था देखते ही बन रही थी। इस अवसर पर नित्या त्रिपाठी ने सभी श्रद्धालुओं के सुख, शांति, समृद्धि और निरोगी जीवन की कामना करते हुए जगत जननी मां विंध्यवासिनी से प्रार्थना की।

बताया गया कि डॉ. आशुतोष त्रिपाठी द्वारा शुरू की गई यह पहल सनातन धर्म को बढ़ावा देने के साथ-साथ हिंदुत्व के प्रति आस्था, समर्पण और विश्वास को दर्शाती है। इस प्रकार की धार्मिक यात्राएं समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक एकता को भी मजबूत करने का कार्य करती हैं।

कार्यक्रम से जुड़े सूत्रों के अनुसार, यात्रा में शामिल सभी भक्तगण पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मां के दर्शन के लिए रवाना हुए। आयोजन को लेकर पहले से ही व्यापक तैयारियां की गई थीं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Also Read:  प्रतापगढ़। अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न

इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. आशुतोष त्रिपाठी के निजी सचिव एवं मीडिया प्रभारी सुशील मेहरोत्रा ने बताया कि यह यात्रा हर वर्ष श्रद्धा और विश्वास के साथ आयोजित की जाती है और इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।

(रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत)

Show More

Related Articles

Back to top button